Tata sons के पूर्व चेयरमैन Cyrus Mistry Car Accident से मौत : Tata group के साथ थे आपसी विवाद

Cyrus Mistry Latest News

भारत के मशहूर irish business साइरस मिस्त्री cyrus mistry की शनिवार को रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सायरस मिस्त्री अपनी प्राइवेट गाड़ी से काफी तेज रफ्तार में सफर कर रहे थे जिससे उनकी गाड़ी एक डिवाइडर से टकरा गयी और हादसे में उनकी जान चली गई है।

cyrus mistry car accident
Cyrus mistry car accident

मशहूर कारोबारी साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई के लिए जा रहे थे उस बीच उनके कार में चार लोग मौजूद थे, घटना में दो लोगों की तुरंत मौत हो चुकी है और बाकी 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साइरस मिस्त्री cyrus mistry car accident की दुखद मौत पर शोक जताया है।

Cyrus Mistry को 2012 मे बनाया गया था Tata Sons का Chairman

Cyrus Mistry and Tata Sons – 2012 में रतन टाटा को हटाकर टाटा संस Tata Sons कंपनी ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया था। लेकिन टाटा संस कंपनी में कुछ विवाद होने के बाद साइरस मिस्त्री को 2016 में चेयरमैन की पोस्ट से हटा दिया गया था।

मुख्य रूप से यह विवाद टाटा संस कंपनी के कुछ विदेशी निवेश के ऊपर हुआ था जिन पर उनके चेयरमैन साइरस मिस्त्री सहमत नहीं थे। साइरस मिस्त्री को चेयरमैन के पोस्ट से हटाने के बाद वह अपने परिवार की कंपनी साइरस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और स्टर्लिंग इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों ने tata sons पर share investors के साथ अन्याय होने का आरोप लगाया था।

2016 से ही खत्म होने लग गए थे tata sons और cyrus mistry के सम्बन्ध

Cyrus mistry removed as tata chairman – 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री टाटा संस के चेयरमैन से हटाए गए थे । उसके बाद रतन टाटा को टाटा संस का अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था।

चेयरमैन से हटने के बाद साइरस मिस्त्री और टाटा संस के बीच धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और 2017 में साइरस मिस्त्री को टाटा संस कंपनी के स्टाफ मंडल से भी हटा दिया गया था।

Tata group और cyrus mistry के बीच थे कई सारे विवाद

Cyrus mistry Tata group – साइरस मिस्त्री और उनकी परिवार की कंपनियों ने टाटा ग्रुप पर लगातार आरोप लगाना शुरु कर दिए थे, उनका कहना था कि टाटा ग्रुप अपने शेयरधारकों के साथ अन्याय करता है। इसके लिए साइरस मिस्त्री और उनके परिवार की कंपनियां, एनसीएलटी मुंबई के पास अपना प्रस्ताव लेकर गए थे। उन्होंने टाटा ग्रुप पर यह आरोप लगाया था कि वह शेयरधारकों को कम हिस्सेदारी देते थे लेकिन एनसीएलटी ने इस पर दोनों कंपनियों की याचनाए खारिज कर दी और दोनों कंपनियों पर 10-10 लाख का जुर्माना लगा दिया।

साइरस मिस्त्री की याचिका एनसीएलटी मुंबई में कहीं बाहर खारिज कर दी थी जिसके ऊपर सायरस मिस्त्री ने एनसीएलटी की प्रधान शाखा में एनसीएलटी मुंबई के खिलाफ शिकायत की उसके बाद एनसीएलटी प्रधान ने मुंबई शाखा को टाटा संस के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने का आदेश दिया।

साइरस मिस्त्री और टाटा ग्रुप के बीच था बिजनेस जगत का सबसे बड़ा विवाद

साइरस मिस्त्री ने विधानसभा चुनाव के लिए 10 करोड़ का चंदा इकट्ठा करने की राय टाटा ग्रुप के सामने रखी थी वही रतन टाटा और टाटा ग्रुप इस बात पर सहमत नहीं थे इसलिए सबसे पहली दरार साइरस मिस्त्री और टाटा ग्रुप के बीच वहीं पड़ गई थी। उसके बाद टाटा ग्रुप ने अमेरिका की एक कंपनी के साथ हिस्सेदारी करने का फैसला लिया था उसी पर साइरस मिस्त्री उस प्रस्ताव के विरोध में थे और टाटा ग्रुप में उनके इस रवैया को गलत समझ लिया. जब साइरस मिस्त्री के चेयरमैन थे तब उन्होंने अपने ही परिवार की दो कंपनियों के साथ हिस्सेदारी करने का प्रस्ताव रखा था जिस पर टाटा संस ने नाराजगी जताई थी और उन पर परिवारवाद के साथ काम करने का आरोप भी लगाया था।

मामला तो तब बिगड़ा जब टाटा ग्रुप में साइरस मिस्त्री को चेयरमैन के पद से और निदेशक मंडल से बर्खास्त कर दिया। पद से बर्खास्त होने के बाद साइरस मिस्त्री ने टाटा ग्रुप और टाटा संस कंपनी का विरोध करना शुरू कर दिया और उनके खिलाफ याचिका एनसीएलटी में दर्ज कराने लगे ।

टाटा ग्रुप tata group ने सायरस मिस्त्री cyrus mistry के इस एक्शन को अपने विरोध में समझ लिया और उनको अपने सारे कारोबार और शेयरिंग से बर्खास्त कर दिया।

कौन थे साइरस मिस्त्री ? Who is cyrus mistry ?

साइरस मिस्त्री एक आयरिश बिजनेसमैन थे जो भारत में अपना कारोबार करते थे। 2012 में साइरस मिस्त्री को टाटा संस कंपनी का चेयरमैन बनाया गया था लेकिन टाटा ग्रुप के साथ चलते कुछ विवादों के बीच साइरस मिस्त्री को 2016 में उनके पद से बर्खास्त कर दिया था।

इन्हे भी जरूर पढ़े :

Share Now

1 thought on “Tata sons के पूर्व चेयरमैन Cyrus Mistry Car Accident से मौत : Tata group के साथ थे आपसी विवाद”

Leave a Comment

Network Marketing में सफल होने के लिए जरुर पढ़े ये 8 Books पैसा कमाने वाली स्किल्स भारत सरकार के साथ जुड़े और इस योजना से लाखो कमाए 10 Impact of Technology on Business Process of how Numbers are selected on Mega Millions Drawing
Network Marketing में सफल होने के लिए जरुर पढ़े ये 8 Books पैसा कमाने वाली स्किल्स भारत सरकार के साथ जुड़े और इस योजना से लाखो कमाए 10 Impact of Technology on Business Process of how Numbers are selected on Mega Millions Drawing