होंडा ने लांच की ₹10 में 146 किलोमीटर चलने वाली इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, जानिए क्या है इसकी कीमत

बढ़ती पेट्रोल और डीजल के दाम से तो पूरा देश परेशान हैं। गाड़ी का माइलेज भी लोगों के लिए एक सिर दर्द ही है। लोगों की इन्हीं दिक्कतों को दूर करने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक कार को बनाने में लगे हुए हैं। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आने वाले समय में अपने नए स्कूटर की झलक प्रस्तुत की है। अपने अपकमिंग प्रोडक्ट के बारे में बताते हुए कहा है कि वह जल्द ही भारत मे अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाले है। साथ ही आने वाले समय में फ्लेक्सी फ्यूल पावर बाइक के उपर भी काम कर रहे हैं।

जबरदस्त टेक्नोलॉजी के साथ बना है यह इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर

आज हम आपको बताने वाले है, होंडा की और से आने वाले होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की। इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। रेंज की बात की जाए तो एक बार पूरा चार्ज करने पर यह 146 किलोमीटर तक चलेगा।

होंडा ने वर्ष 2030 तक भारत में 10 लाख से अधिक दो पहिया वाहन बेचने की योजना बनाई है। इसमें अनुमानित 10 फीसदी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर गाड़ियां होगी। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक इंडियन टू व्हीलर मार्केट में 30 फीसदी शेयर हासिल करना भी है।

Leave a Comment