Kesar ki Kheti: सोने से भी महंगी केसर (Saffron) की खेती बना देगी आपको लखपति

Kesar ki Kheti

आप जानते हैं कि सोने से भी महंगी यह एसी चीज है जो की खेतों में होती है। जी हां दोस्तों सोने से भी महंगा एक ऐसा मसाला खेतों में तैयार किया जाता है जो की काफी ज्यादा महंगा होता है। हम बात कर रहे हैं केसर के बारे में सोने से भी महंगी केसर (Saffron) की खेती बना देगी आपको लखपति अगर आप भी खेती करते हैं तो आप केसर की खेती करके लखपति बन सकते हैं। अब आपके मन में यह विचार आ रहा होगा कि Kesar ki Kheti तो केवल जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कुछ ही क्षेत्र के अंदर की जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं है अब केसर की खेती को भारत के मैदानी इलाकों में भी किया जा सकता है। हालांकि आपके यहां पर केवल तापमान को नियंत्रण में रखने की आवश्यकता पड़ती है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कैसे की खेती शुरू कर सकते हैं और कैसे इससे लखपति बन सकते हैं।

केसर क्या है | केसर के फायदे | Kesar ki Kheti

आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहते हैं कि केसर एक ऐसा मसला है जो कि ज्यादातर जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों के अंदर पैदा किया जाता है। लेकिन वैज्ञानिकों द्वारा कड़ी मेहनत से और इसे मैदानी इलाकों में भी तैयार किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की केसर की कीमत सोने की कीमत से भी महंगी होती है यहां एक किलोग्राम केसर की कीमत 3 लाख रूपए से लेकर 4 लाख रुपए के बीच होती है। आप भी केसर की खेती को शुरू करके लखपति बन सकते हैं। केसर एक ऐसा मसाला है जो कि लोगों के सौंदर्य प्रसाधन के साथ-साथ मसाले में भी उपयोग किया जाता है।

केसर की खेती कैसे करें | Kesar ki Kheti Kaise Karen

अगर आप भी केसर की खेती करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसके बीच की आवश्यकता पड़ती है और साथ ही मैदानी इलाके की भी आवश्यकता पड़ती है। जहां पर आप केसर की खेती करेंगे। केसर के बीज को कंद कहा जाता है। आप सबसे पहले मैदानी इलाके की खेती में कंद के बीज का रोपण करें ध्यान रखें कि रोपण में दोनों बीजों के बीच की दूरी 1 सेंटीमीटर से अधिक होनी चाहिए।

वही साथ में रोपण के लिए गड्ढा लगभग 7 सेमी तक का होना चाहिए। इनको लगातार तीन से चार सिंचाई 15 दिनों के अंदर करनी आवश्यक होती है। इसके साथ में केसर की खेती में आपको गोबर युक्त खाद का उपयोग करना चाहिए। साथ ही इसके अंदर आपको अन्य विशिष्ट पदार्थ का भी उपयोग करना चाहिए। केसर की खेती के लिए तापमान नियंत्रित होना चाहिए यानी कि दिन में लगभग 8 घंटे की धूप केसर के पौधों को मिलने आवश्यक है।

केसर की खेती कब करनी चाहिए | kesar ki kheti kahan hoti hai

केसर की खेती के लिए उपयुक्त माह जुलाई से लेकर अक्टूबर तक का माना गया है। आप जुलाई के मध्य में इसकी खेती करना प्रारंभ कर सकते हैं और अक्टूबर तक इसके फूल खिलकर केसर का रूप ले लेते हैं। केसर के फूलों के वृद्धि ज्यादातर दिन में होती है इसलिए केसर के फूलों को सुबह के वक्त तोड़ना अच्छा माना जाता है। एक अनुमानित तौर पर अगर आप केसर की खेती को अच्छी तरह से करते हैं तो प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दो किलोग्राम तक की केसर का उत्पादन किया जा सकता है।

केसर की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी कोन सी है

अगर आप केसर की खेती करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले एक आवश्यक चीज का ध्यान रखना पड़ता है कि आप जहां पर भी केसर की खेती कर रहे हैं वहां पर जलभराव बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। जब आप सिंचाई करें तब भी किसी भी प्रकार से जल भराव नहीं होना चाहिए। गोरखपुर की एक सेवा संस्थान द्वारा यह अध्ययन किया गया है कि केसर की खेती करने के लिए दोमट और बंजारा मिट्टी उपयुक्त है।

केसर की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

केसर की खेती के लिए आपको गर्म जगह की आवश्यकता पड़ती है। केसर की खेती को आप ठंडे इलाकों या फिर जल भराव वाले क्षेत्रों में नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको लगातार दिन में 8 घंटे की धूप आवश्यक रूप से केसर के पौधों को देनी होती है इसलिए यह कहती केवल धूप वाले और गर्म क्षेत्र में ही की जा सकती है।

केसर की खेती बना देगी आपको लखपति

अगर आप भी केसर की खेती करते हैं तो यह आपको लखपति बना देगी क्योंकि एक संस्था ने माना है कि केसर की खेती को करने में लगभग ₹200000 तक का खर्च आता है। लेकिन यह आपको इतना ही शानदार रिटर्न भी बनाकर देती है। क्योंकि एक किलोग्राम केसर की कीमत लगभग ₹300000 से लेकर ₹400000 के बीच होती है। आप इस अंतराल में केसर की खेती से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। यहां तक कि आप लखपति भी बन सकते हैं।

केसर की खेती से कैसे होगी कमाई

जब आप पूरी तरह से केसर का उत्पादन कर लेते हैं उसके बाद आप इसे अच्छी तरह से पैकिंग करके या तो अपनी आसपास की मंडी में जाकर बेच सकते हैं। या फिर आप इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी बेच सकते हैं। भारत के अंदर ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर के अंदर केसर की डिमांड काफी ज्यादा रहती है और अगर आप असली केसर का उत्पादन करते हैं तो इसकी बिक्री के मायने कई ज्यादा गुना बढ़ जाते हैं। अगर आप मात्र दो किलोग्राम केसर की बिक्री भी कर देते हैं तो आप 6 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं।

यहाँ से ख़रीदे किफायती केसर: Buy Saffron Online

जरूर पढ़े: 5 Online Business जो बना सकते है आपको घर बैठे लखपति, 2025 तक और अधिक बढ़ जाएगी डिमांड

Share Now

Leave a Comment