टॉप अरबपतियों की लिस्ट में इस छमाही साल 852 अरब डॉलर का हुआ इजाफा, भारत के यह अरबपति रहे 13वे पादन पे

The list of top billionaires increased by $ 852 billion this half year

दुनिया में 2023 साल में छमाही नतीजे सामने आ चुके हैं जिसके अंदर इस बार दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में 852 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और भारत के भी ये अरबपति इसमें अपने आप को कायम रखते हुए 13वे पायदान पर शामिल हुए हैं। दुनिया के टॉप अरबपतियों ने इस साल के शुरुआती स्तर में अपनी संपत्ति के अंदर काफी ज्यादा बढ़ोतरी कर ली है। इस संपत्ति की बढ़ोतरी का सीधा असर दुनिया की शेयर बाजार के ऊपर भी देखने को मिलेगा जिससे निवेशकों को एक अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है। चलिए देखते हैं इस बार किसने टॉप अरबपतियों की संपत्ति में अपनी बाजी मारी है।

Bloomberg Billionaires Report 2023: देश के ही नहीं बल्कि दुनिया की टॉप बिलेनियर की लिस्ट जारी हुई जिसके अंदर इस साल के शुरुआती छह महीनों के अंदर अरबपतियों ने अपनी संपत्ति के अंदर 852 अरब डॉलर की संपत्ति का इजाफा किया है। इस कड़ी में एलोन मस्क और मार्क जकरबर्ग में बाजी मारकर सभी अरबपतियों को पीछे छोड़ दिया है। एलोन मस्क और मार्क जकरबर्ग दोनों ने ही इस बार अपनी संपत्ति में कई गुना ज्यादा इजाफा कर अपने आप को फिर से ऊपर के पायदान में रख दिया है यही नहीं बल्कि इस बार भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी भी इस बार अपनी संपत्ति के हिसाब से में 13वे स्थान पर रहे हैं।

1 दिन में हुई 14 मिलियन की बढ़ोतरी।

Bloomberg की रिपोर्ट की माने तो इस वर्ष 2023 के शुरुआती दौर में टॉप अरबपतियों में प्रतिदिन 14 मिलियन की संपत्ति का इजाफा हुआ है। जो कि भारतीय रुपयों के अंदर 1.4 करोड़ रुपए होती हैं। यानी कि इस बार सभी अरबपतियों ने अपनी संपत्ति के अंदर शानदार इजाफा किया है जिसके वजह से शेयर बाजार के अंदर भी पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। इस लिस्ट में दुनिया के 500 अरबपतियों ने $852 अरब की संपत्ति का इजाफा किया है।

एलोन मस्क और मार्क जकरबर्ग ने मारी बाजी।

इस लिस्ट में इस बार एलोन मस्क और मार्क जुकरबर्ग ने बाजी मारते हुए इस वर्ष के शुरुआती स्तर में अपनी संपत्ति के अंदर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है। इस साल के शुरुआती स्तर में एलोन मस्क किस संपत्ति में 110 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है जिसकी वजह से इनकी संपत्ति अब 247 अरब डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गई है। एलोन मस्क इस बार भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में पहले नंबर पर शामिल है। वही मार्क जकरबर्ग की संपत्ति में इस शुरुआती साल में 58.6 अरब डॉलर की संपत्ति का इजाफा हुआ है जिसके बाद इनकी कुल संपत्ति $104 अरब हो गई है। जिसके बाद यह नौवें स्थान पर शामिल है।

भारत मैं मुकेश अंबानी ने रखा अपना दबदबा।

मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इस साल के शुरुआती स्तर में काफी अच्छा इजाफा देखने को मिला है उन्होंने इस छमाही साल के अंदर 3.46 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है जिसके बाद यह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 13वे पायदान पर बरकरार हैं।

Share Now

Leave a Comment