इस नौजवान ने Microsoft की नौकरी को ठुकराकर शुरू किया चश्मा बनाने का काम, आज है करोड़ों की संपत्ति का मालिक

Peyush Bansal Lenskart Founder Success Story

आपने एक कहावत तो सुनी होगी कि बिना रिस्क के सफल होना संभव है। अगर आप जिंदगी में रिस्क लेना जानते हैं तो आप सफल अवश्य होंगे। ऐसा ही कर दिखाया एक भारत के नौजवान ने जिसने माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी को ठुकराकर शुरू किया चश्मा बनाने का काम और आज है करोड़ों की संपत्ति का मालिक जी हां दोस्तों आज हम यह कैसे ही व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं जिसे माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी की नौकरी को छोड़कर अपने बिजनेस की शुरुआत की और आज उसने भारत की एक प्रमुख चश्मा बनाने वाली ब्रांड कंपनी बना दी है। तो चलिए जानते हैं इस व्यक्ति के बारे में की की इन्होंने अपनी सफलता की कहानी कैसे लिखी।

Peyush Bansal Lenskart Founder Success Story: आज हम बात कर रहे हैं Lenskart कंपनी के संस्थापक पियूष बंसल के बारे में जिन्होंने माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी के अंदर नौकरी को छोड़कर अपने चश्मा बनाने के बिजनेस की शुरुआत की थी। वही साथ में कई बार असफलता का सामना करने के बाद इन्होंने आज देश की प्रमुख चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट को एक ब्रांड बना दिया है। साथ ही आज इनकी संपत्ति करोड़ों की है। आज हम पियूष बंसल के बारे में आपको बताएंगे कि इन्होंने अपनी सफलता की कहानी कैसे लिखी और साथ में इन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत कैसे की थी।

Peyush Bansal कोन है?

पियूष बंसल का जन्म भारत के दिल्ली शहर के अंदर 26 अप्रैल 1985 को हुआ था। वर्ष 2023 के अंदर उनकी उम्र 38 वर्ष की हो गई है। उनकी शुरुआती शिक्षा डॉन बॉस्को स्कूल दिल्ली से ही हुई थी। उसके बाद इन्होंने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन मेक गिल यूनिवर्सिटी कनाडा से आईआईएम (IIM) से पूरी की थी। पियूष बंसल भारत की प्रमुख चश्मा बनाने वाली कंपनी Lenskart के फाउंडर और भारत का प्रमुख एंटरप्रेन्योरशिप का शो शार्क टैंक इंडिया के जज भी है।

Peyush Bansal के कैरियर की शुरूवात कहा से हुई?

पियूष बंसल ने अपने करियर की शुरुआत माइक्रोसॉफ्ट में प्रोग्राम मैनेजर की नौकरी के रूप में शुरू की थी। जब इन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली थी तब इन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के अंदर नौकरी वर्ष 2007 में प्राप्त की थी। लेकिन फिर उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी को छोड़कर भारत में अपने बिजनेस को शुरू करने की आइडिया से यह भारत वापस आ गए थे भारत आने के बाद इन्होंने कई सारे स्टार्टअप को लांच किया लेकिन शायद यह किसी न किसी कारणवश उन स्टार्टअप के अंदर सफल नहीं हो पाए। फिर इन्होंने अपने दोस्तो के साथ मिलकर Lenskart की स्थापना की थी।

जरूर पढ़े: 2023 की पहली यूनिकॉर्न कंपनी बनी ZEPTO, नुकसान में होने के बावजूद भी ई – फंडिंग से जुटाए 200 मिलियन डॉलर

Lenskart की शुरुआत कैसे हुई थी?

लेंस कार्ट की शुरुआत पियूष बंसल ने और उनके दो दोस्त अमित चौधरी और सुमित कपाही ने मिलकर वर्ष 2010 के अंदर एक ऑनलाइन वेबसाइट के रूप में Lenskart की स्थापना की थी। इन्होंने शुरुआती दौर में चश्मे के लेंस बेचे उसके बाद में इन्होंने धीरे-धीरे कर कर सनग्लासेस और दूसरे कई तरह के चश्मा बनाने और उन्हें बेचने का काम भी शुरू कर दिया था। यह सारा काम ऑनलाइन केवल वेबसाइट और उनके एप्लीकेशन के माध्यम से ही कर रहे थे धीरे-धीरे पूरे भारत के अंदर लेंस कार्ट फेमस हो गया और यह कुछ ही समय के अंदर एक फ्रेंड बन गया। बता दें की आज लेंस कार्ट आज भारत की एक यूनिकॉर्न कंपनी है। आज इस कंपनी के अंदर 5000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं और आज पूरे भारतवर्ष के अंदर लेंस कार्ट के 700 के लगभग स्टोर हो चुके हैं।

Lenskart कैसे बना इतना बड़ा ब्रांड

पियूष बंसल की शुरुआती दौर से ही एक सोचती कि वह कुछ बड़ा और ज्यादा बड़ा करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने भारत के अंदर जाकर लेंस कार्ट की शुरुआत की थी। क्योंकि उन्हें पता था कि भारत के अंदर अधिक जनसंख्या है और यहां पर चश्मो की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने लोगों को फैंसी और धूप वाले चश्मे के प्रति जागरूक किया और भारत के अंदर इन्होंने 5000 से भी अधिक वैरायटी के अंदर चश्मा बना दिए हैं। आज इस कंपनी के पास 50 तरह के चश्मे के प्रोडक्ट मौजूद है।

Shark Tank India से मिली पियूष बंसल को खास पहचान

हालांकि पियूष बंसल को पहले भी लोग लेंस कार्ट के फाउंडर के तौर पर जानते थे। लेकिन जब से उनकी एंट्री भारत के एक रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया हुई तब से इनकी पहचान कुछ अलग बन गई थी। पियूष बंसल शार्क टैंक इंडिया के पहले और दूसरे दोनों सीजन के अंदर जज के रूप में अपना दायित्व निभा रहे हैं।

आज भारत के अलावा और भी देश में कर रहा है Lenskart अपना कारोबार

आज यह कंपनी भारत तक ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि इसने अब विदेशों में भी अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया है एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी सिंगापुर, एशियाई और अमेरिका के अंदर भी अपना कारोबार फैला रही है। कंपनी बहुत जल्द और भी देश के अंदर अपना कारोबार फैला सकती है। इसके बाद यह कंपनी एक मल्टीनेशनल कंपनी बन जाएगी।

Peyush Bansal की नेट वर्थ

पियूष बंसल की नेटवर्क की बात की जाए तो एक रिपोर्ट के अनुसार इनकी नेटवर्क 83 मिलियन डॉलर है। यानी कि भारतीय रूपों के अंदर उनकी कुल नेटवर्क 600 करोड रुपए हैं। वही बात की जाए उनकी कंपनी लेंस कार्ट की वैल्यूएशन के बारे में तो आज उनकी कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 37000 करोड रुपए की है।

Peyush Bansal की सफलता के मुख्य कारण

  1. यह हमेशा से ही मानते हैं कि अगर आप कोई भी बिजनेस शुरू करते हैं तो आपके पास उससे पहले आपका एक बैकअप प्लान होना आवश्यक है।
  2. अगर आप किसी भी बिजनेस की शुरुआत करते हैं तो आप उसके अंदर पूरी मेहनत से कम करें और उसकी गंभीर तरीके से करें ना कि उसे केवल टाइमपास के लिए करें।
  3. इनका मुख्य कारण यह सभी बातों का खुलकर जवाब दे देते हैं यह किसी भी कम को छोटा या बड़ा नहीं समझते हैं।

जरूर पढ़े: ये 3 बिज़नेस बना सकते है आपको मालामाल, अपनी फूटी किस्मत बदलना चाहते है तो अभी पढ़े

Share Now

Leave a Comment