2023 की पहली यूनिकॉर्न कंपनी बनी ZEPTO, नुकसान में होने के बावजूद भी ई – फंडिंग से जुटाए 200 मिलियन डॉलर

ZEPTO becomes the first unicorn company of 2023

इस वर्ष 2023 की पहली यूनिकॉर्न कंपनी बनी Zepto नुकसान में होने के बावजूद भी ई – फंडिंग से जुटाए पूरे 200 मिलियन डॉलर! आज हम इस वर्ष की पहली यूनिकॉर्न बनी कंपनी के बारे में बात कर रहे हैं। साल 2023 इस बार यूनिकॉर्न कंपनी के मामले में पीछे नहीं रहा है। हर साल भारत में नई-नई यूनिकॉर्न कंपनियां बनती रहती है लेकिन इस बार बिना किसी आशा के Zepto कंपनी इस वर्ष की पहली यूनिकॉर्न कंपनी बन गई है। चलिए जानते हैं कि जेप्टों कंपनी क्या है और इसकी शुरुआत कैसे हुई।

Zepto Instant Grocery Delivery: यह एक ऐसी कंपनी है जो की इंस्टेंट डिलीवरी का वादा करती है वैसे तो भारत के अंदर ऐसी कई सारी कंपनियां है जो की 30 मिनट के अंदर किसी भी प्रोडक्ट की डिलीवरी करती है लेकिन Zepto ने सभी कंपनियों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मात्र 10 मिनट में इंस्टेंट ग्रॉसरी डिलीवरी का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन कंपनी ने इस रिकार्ड को भी तोड़ दिया है और यह कंपनी इस साल की पहली यूनिकॉर्न कंपनी बन गई है।

Zepto की शुरुवात कैसे हुईं

इस कंपनी की शुरुआत आज से कुछ साल पहले दो दोस्तों ने मिलकर की थीं। उन दोनों का सपना था कि वह एक इंस्टेंट ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी की शुरुआत करेंगे जो कि लोगों को कम समय के अंदर सामान की डिलीवरी उनके घर तक कर सके, इसके लिए उन्होंने मात्र 10 मिनट के अंदर डिलीवरी करके रिकॉर्ड बना रखा था। इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य लोगों तक जल्दी प्रोडक्ट को डिलीवर करना है। जिसके लिए दो दोस्त आदित्य पालीचा और केवल्य वोहरा ने मिलकर इस ऑनलाइन इंस्टेंट ग्रॉसरी डिलीवरी App Zepto की शुरुआत की थी।

Zepto बन गई इस वर्ष 2023 की पहली यूनिकॉर्न कंपनी

इस कंपनी को शुरू करने के बाद से ही दोनों दोस्तों नहीं मिलकर इसके ऊपर अच्छी मेहनत की आज उन दोनों दोस्त की मेहनत इस कंपनी को एक यूनिकॉर्न कंपनी बनने पर मजबूर कर दिया। इन दोनों दोस्तों की मेहनत रंग लाई और आज यह कंपनी इस वर्ष की पहली यूनिकॉर्न कंपनी बन गई है। जिसके लिए कंपनी ने ई फंडिंग के जरिए 200 मिलियन डॉलर यानी की 16,528,330,800 करोड रुपए की फंडिंग उठाई है। इसके बाद से ही इस कंपनी की वैल्यूएशन के अंदर बढ़ोतरी हो गई है जिसके बाद यह कंपनी आज इस वर्ष की पहली यूनिकॉर्न कंपनी बन गई है।

Zepto को मिली 200 मिलियन डॉलर की फंडिंग

Zepto कंपनी को दो विदेशी कंपनियों ने 200 मिलियन डॉलर की फंडिंग दी है जिसके अंदर 75 मिलियन डॉलर स्टेप स्टोन नामक कंपनी ने तो 30 मिलियन डॉलर गुड वाटर कैपिटल ने दी है। साथी कंपनी के अंदर अन्य निवेशक नेक्सन वेंचर्स पार्टनर्स , लेची ग्रूम और ब्रुक कैपिटल जैसे बड़ी-बड़ी निवेशक कंपनियां शामिल है। बता दे की कंपनी की इस फंडिंग के बाद इसकी वैल्यूएशन 1.4 अरब डॉलर हो गई है।

जरूर पढ़े: Success Story: एक चाय बेचने वाले ने कैसे खड़ी की 100 करोड रुपए की कंपनी, क्या है चाय सुट्टा बार की सक्सेस स्टोरी

भारत में दे रही है बड़ी-बड़ी डिलिवरी कंपनियों को टक्कर

यह कंपनी भारत की बड़ी-बड़ी कंपनियों को सीधी टक्कर दे रही है बात की जाए तो यह भारत की जोमैटो ,स्विग्गी रिलायंस फंडेड और बिग बॉस्केट जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रही है। इस कंपनी ने बाकी सभी कंपनियों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है सभी कंपनियों का रिकॉर्ड 30 मिनट के अंदर डिलीवरी करने का है लेकिन इसने मात्र 10 मिनट के अंदर डिलीवरी करके सभी कंपनियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

यूनिकॉर्न के मामले में 2021 रहा था पहले नंबर पर

बात की जाए वर्ष 2021 के बारे में तो वर्ष 2021 के अंदर भारत के अंदर कई सारी कंपनियां यूनिकॉर्न कंपनियां बन गई थी। यानी कि अगर बात की जाए 2021 के अंदर तो बड़ी-बड़ी कंपनियों को बड़ी-बड़ी फंडिंग मिली थी। जिसके बाद हर हफ्ते एक स्टार्टअप कंपनी यूनिकॉर्न बन रही थी। यानी की कुल मिलाकर वर्ष 2021 के अंदर टोटल 44 कंपनियां यूनिकॉर्न बन गई थी वहीं वर्ष 2022 के अंदर यह आंकड़ा केवल 23 यूनिकॉर्न कंपनियों पर आकर थम गया था। लेकिन वर्ष 2023 के अंदर Zepto पहली यूनिकॉर्न कंपनी बनाकर इस वर्ष की उम्मीद को कायम रखा है।

Zepto कंपनी आज भी कर रही है नुकसान का सामना

बात की जाए इस कंपनी के बारे में तो आज भी यह कंपनी नुकसान का ही सामना कर रही है। वर्ष 2022 सितंबर माह अंदर इस कंपनी का कैश बर्न 90 करोड रुपए था जो कि इस वर्ष अप्रैल महीने में इस कंपनी का कैश बर्न मात्र 55 करोड रुपए पर आकर अटक गया है। यानी कि यह कंपनी अभी भी नुकसान का ही सामना कर रही है। लेकिन फिर भी फंडिंग के बाद यह कंपनी इस वर्ष की पहली यूनिकॉर्न कंपनी बन गई है।

Zepto 2025 तक ला सकती हैं अपना IPO

बता दीजिए कंपनी अब अपने बिजनेस को और भी ज्यादा बढ़ने का विचार कर रहे हैं। कंपनी जा रही है कि वह 7 बड़े शहरों के अंदर और भी अपने कारोबार को बढ़ाए। जिसके लिए कंपनी को और भी फंड की आवश्यकता पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी 2025 तक अपना आईपीओ भी ला सकती है।

जरूर पढ़े: क्यों बिक रही है 58 साल से भी ज्यादा पुरानी सैंडविच बनाने वाली कंपनी Subway, 100 देश में कारोबार होने पर भी बिकेगी यह पूरी कंपनी

Share Now

Leave a Comment