देश के दो सबसे बड़े अरबपतियों के बीच में कंपनी को लेकर छिड़ी जंग, कौन खरीदेगा लैंको अमरकंटक

बीते दिनों Lanco Amarkantak Power Limited की बिक्री मे देश के सबसे बड़े अरबपतियों ने बोली लगायी थी। देश के सबसे अमीर व्यक्ती गौतम अडानी की अडानी पावर और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी बड़ चड़ कर बोली लगायी थी। लेकिन अब ख़बरों से यह पता चल रहा है कि दोनों बिजनेसमैन ने अपने कदम पीछे कर लिए है।

Lanco Amarkantak Power Limited
Lanco Amarkantak Power Limited Plant

बता दें कि थर्मल एनर्जी के क्षेत्र में बड़ी कंपनी लैंको अमरकंटक के अधिग्रहण के लिए नीलामी का आयोजन किया गया था। इस नीलामी में देश के बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी आमने सामने थे।

सौदा करने से पीछे हट है दोनों अरबपति

पीछे हटने का मुख्य कारण बिक्री और नीलामी प्रक्रिया में धांधली को माना जा रहा है। ख़बरों के अनुसार पता चला है कि नीलामी प्रक्रिया के तीसरे राउन्ड मे अडानी और अम्बानी की कंपनी ने भाग नहीं लिया।

Business Standard के अनुसार लैंको अमरकंटक को खरीदने के लिए 1960 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगायी थी। साथ ही अडानी ग्रुप की अडानी पावर ने लैंको अमरकंटक को खरीदने के लिए 1800 करोड़ रुपये की बोली लगायी। इस बोली प्रक्रिया में मुकेश अंबानी सबसे आगे थे।

कोयला पावर प्रोडक्शन कंपनी है लंको अमरकंटक

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लैंको अमरकंटक कोयला पर आधारित पावर प्रॉडक्शन कंपनी है। यह कंपनी बीते समय से भारी कर्ज मे डूबी थी। इस पर कुल 17 देसी और विदेशी बैंकों का 14,632 करोड़ रुपये का कर्ज है।

लैंको अमरकंटक को खरीदने के लिए देश की कई बड़े कारोबारी समूहों ने ऊँची बोली लगायी है। वेदांता ग्रुप ने 3000 करोड़ रुपये की बोली लगायी।

Leave a Comment