वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने जारी की दुनिया के 7 ऐसे शहरों की लिस्ट, जिनमे रहते है सबसे ज्यादा अरबपति

world of statics city with the most billionaire
world of statics – city with the most billionaire

दुनिया की सबसे ज्यादा अमीर सिटी की लिस्ट जारी हुयी है। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स द्वारा जारी लिस्ट में मुंबई को आठवे नंबर पर आया है। प्रथम स्थान के साथ चीन के कुल 4 शहर टॉप 10 मे शामिल।

बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के साथ ही अर्थव्यवस्था और लोगों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती जा रही है। यह आकड़ा दुनिया के साथ ही भारत में भी बढ़ता जा रहा है। भारत के दो सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ने बीते बर्षों देश के साथ साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स Twitter पर शेयर करि लिस्ट

Capture
Source : Twitter

बीजिंग मै रहते है सबसे ज्यादा अमीर

हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने अरबपतियों से जुड़े कई आकड़े जारी किए हैं। इन्होंने दुनिया के दस ऐसे शहरों के नाम जारी किए जहां सबसे ज्यादा अमीर रहते है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर चाइना की राजधानी बीजिंग ने कब्जा किया है। 2.30 करोड़ की जनसंख्या वाले अकेले बीजिंग में 100 से भी अधिक अरबपति रहते है। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर अमेरिका का लोकप्रिय शहर न्यूयॉर्क का दबदबा है। 84.7 लाख की आबादी वाले न्यूयॉर्क मे 99 अरबपतियों का निवास है। 80 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर होंगकॉन्ग का नाम दर्ज है।

युद्ध से जुझ रहे रूस का मॉस्को शहर लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है। मॉस्को मे 79 अरबपति रहते है। चाइना का ही एक और शहर शेनजेन इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर आता है। इस शहर में कुल 68 अरबपतियों का निवास है। चाइना का ही 64 अरबपतियों वाला शहर शंघाई लिस्ट में छठवें स्थान पर आता है। ब्रिटेन का लंदन शहर 64 अरबपतियों के साथ सातवे स्थान पर आता है।

Leave a Comment